Gua : बड़ाजामदा में युवक की पत्थर से कूचकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

  • पुरानी रंजिश में दोस्त ने की निर्मम हत्या, पुलिस ने भेजा जेल
  • अधूरे मकान की छत पर सोते समय की गई हत्या

गुवा : गुवा अंतर्गत बड़ाजामदा थाना क्षेत्र के प्लॉट साई बस्ती में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 25 वर्षीय युवक रवि सांडिल उर्फ चंडी की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई। बताया गया कि रवि एक अधूरे मकान की छत पर सो रहा था, तभी उस पर हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ाजामदा पुलिस शुक्रवार देर शाम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर थाना ले गई। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना पत्थर और एक चाकू भी जब्त किया है। मृतक के पिता दुला सांडिल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल व्याप्त हो गया है।

इसे भी पढ़ें : Raj Nagar : राजनगर पुलिस का बड़ा खुलासा : अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

झगड़े की रंजिश में दोस्त ने ली जान

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को आरोपी बिंदु जोजो सामंत को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे चाईबासा जेल भेज दिया गया। मृतक के पिता दुला सांडिल ने बताया कि गुरुवार को किसी बात को लेकर उनके बेटे रवि और उसके दोस्त बिंदु जोजो के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान दोनों में मारपीट भी हुई थी, जिसमें बिंदु जोजो ने पत्थर से कूचकर हत्या करने की धमकी दी थी। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन आशंका है कि उसी रंजिश में रात को हत्या कर दी गई। इस संबंध में ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने बताया कि बड़ाजामदा कांड संख्या 05/2026, दिनांक 30.01.2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत नामजद अभियुक्त बिंदु जोजो, उम्र 20 वर्ष, पिता जोसफ जोजो, निवासी प्लॉट साई, बड़ा जामदा को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time