- ठगी के पुराने मामले से हुलिया मिलने पर स्थानीय लोगों ने दिखाई सतर्कता
- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही जांच
जमशेदपुर : उलीडीह ओपी अंतर्गत डिमना रोड पर गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने भिक्षा मांग रहे दो बाबाओं को संदेह के आधार पर धर दबोचा। लोगों का आरोप है कि इन्हीं दोनों बाबाओं ने बीते दिनों सुभाष कॉलोनी की एक महिला से ठगी की थी। बताया जा रहा है कि दोनों बाबा एक बार फिर इलाके में घूमते नजर आए और उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों को रोककर पूछताछ की। हुलिया पुराने ठगी मामले से मेल खाने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
इसे भी पढ़ें : Potka : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल हल्दीपोखर में धूमधाम से मना वार्षिक महोत्सव
स्थानीय लोगों की सतर्कता से टली बड़ी ठगी
सूचना मिलते ही उलीडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाबाओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि महिला से हुई ठगी की घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि दोनों बाबा ठगी की घटनाओं में शामिल हैं या नहीं।