मां के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए गृहस्वामी समस्तीपुर रवाना
जमशेदपुर : उलीडीह ओपी अंतर्गत सुभाष कॉलोनी रोड नंबर पांच में किराए के मकान में रहने वाले उदय शंकर पांडे के घर में बृहस्पतिवार की रात चोरी हो गई. चोरों ने अलमीरा में रखे नकद समेत गहनों की चोरी कर ली. घटना की सूचना उदय शंकर की पत्नी रिमझिम पांडे को तब हुई जब उन्होंने पैसे निकालने के लिए अलमीरा खोला. उन्होंने पाया कि अलमीरा में रखे गहने और नकद गायब है। रिमझिम ने बताया कि उनको सास का निधन हो गया है. पूरा परिवार समस्तीपुर जाने की तैयारी कर रहा था. इसी क्रम में घर में रखे हुए अलमीरा को खोला तो पाया कि अलमीरा के अंदर बने दराज में रखें लगभग दस लाख रुपए के सोने के गहने के साथ नकद पच्चीस हजार रुपए नहीं थे. जेवर और रुपया कब चोरी हुआ कैसे चोरी हुआ परिवार वाले को पता ही नहीं चल पाया.
इसे भी पढ़ें : Deoghar: स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, बाबा बैद्यनाथ मंदिर पर आश्रित लोगों का AIIMS में मुफ्त इलाज शुरू
रिमझिम पांडे का कहना है कि वह प्रतिदिन शाम को घर बंद करके दूध लाने घर से बाहर जाती है और घर की चाबी बाहर बने खिड़की के पास रख देती है जिससे बच्चे जब ट्यूशन पढ़कर आए तो वह घर में प्रवेश कर जाए. उन्होंने आशंका जतायी कि कोई जानकार व्यक्ति ही इस घटना में शामिल है. उदय शंकर पांडे अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने गांव समस्तीपुर के लिए रवाना हो गए. इधर मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद वह मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कपाली के शब्बीर आलम हत्याकांड में पांच गिरफ्तार, आपसी विवाद के बाद दोस्तों ने ही किया था चाकू से हमला
There is no ads to display, Please add some



















































