Jamshedpur : उलीडीह में आलमीरा से नकद समेत 10 लाख के जेवरात गायब, परिचित ने दिया घटना को अंजाम

मां के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए गृहस्वामी समस्तीपुर रवाना

जमशेदपुर : उलीडीह ओपी अंतर्गत सुभाष कॉलोनी रोड नंबर पांच में किराए के मकान में रहने वाले उदय शंकर पांडे के घर में बृहस्पतिवार की रात चोरी हो गई. चोरों ने अलमीरा में रखे नकद समेत गहनों की चोरी कर ली. घटना की सूचना उदय शंकर की पत्नी रिमझिम पांडे को तब हुई जब उन्होंने पैसे निकालने के लिए अलमीरा खोला. उन्होंने पाया कि अलमीरा में रखे गहने और नकद गायब है। रिमझिम ने बताया कि उनको सास का निधन हो गया है. पूरा परिवार समस्तीपुर जाने की तैयारी कर रहा था. इसी क्रम में घर में रखे हुए अलमीरा को खोला तो पाया कि अलमीरा के अंदर बने दराज में रखें लगभग दस लाख रुपए के सोने के गहने के साथ नकद पच्चीस हजार रुपए नहीं थे. जेवर और रुपया कब चोरी हुआ कैसे चोरी हुआ परिवार वाले को पता ही नहीं चल पाया.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, बाबा बैद्यनाथ मंदिर पर आश्रित लोगों का AIIMS में मुफ्त इलाज शुरू

रिमझिम पांडे का कहना है कि वह प्रतिदिन शाम को घर बंद करके दूध लाने घर से बाहर जाती है और घर की चाबी बाहर बने खिड़की के पास रख देती है जिससे बच्चे जब ट्यूशन पढ़कर आए तो वह घर में प्रवेश कर जाए. उन्होंने आशंका जतायी कि कोई जानकार व्यक्ति ही इस घटना में शामिल है. उदय शंकर पांडे अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने गांव समस्तीपुर के लिए रवाना हो गए. इधर मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद वह मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कपाली के शब्बीर आलम हत्याकांड में पांच गिरफ्तार, आपसी विवाद के बाद दोस्तों ने ही किया था चाकू से हमला

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time