Gua : झारखंड महिला श्रमिक यूनियन का होली मिलन समारोह आयोजित

गुवा : झारखंड महिला श्रमिक यूनियन गुवा की महिलाओं द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व एकता का संदेश दिया। समारोह में पारंपरिक गीत-संगीत के साथ होली के रंग बिखरे नजर आए। महिलाओं ने मिलकर होली के लोकगीत गाए और सामूहिक रूप से खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर सामाजिक एकजुटता और महिला सशक्तिकरण पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन से महिलाओं के बीच आपसी सहयोग और संगठन की मजबूती बढ़ती है। कार्यक्रम में पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी, गीता देवी, अनुराधा राव, जानो चातर, ममता देवी, महादेवी सिंहा, लता कर्मकार सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में सभी ने मिलकर समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *