जमशेदपुर : कारोबारियों के लिए मुश्किल पैदा कर रहा अपराधी मनीष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि उसकी गिरफ्तारी पारडीह स्थित गोल्डन लीफ रिसोर्ट से किया गया. उससे पूछताछ की जा रही है. मनीष सिंह हाल में जेल से छूटने के बाद कई कारोबारियों से रंगदारी की मांग कर रहा था और सबको परेशान कर रखा था
मनीष सिंह को गिरफ्तार नहीं करने के कारण ही जुगसलाई थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार को ससपेंड किया गया था और दो दिन पहले गुलाम रब्बानी को नया थानेदार बनाया गया था. मनीष पर कई सारे रंगदारी, आर्म्स एक्ट, गोली चालन समेत कई सारे आपराधिक मामला दर्ज है. बताया जाता है कि वह गोल्डन लीफ रिसोर्ट में कमरा लेकर रह रहा था. इसी बीच थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी ने घेराबंदी कर उसको गिरफ्तार किया. हालांकि इसको लोग सरेंडर भी बता रहे है लेकिन सरेंडर होता तो पुलिस के पास गया होता एक रिसोर्ट में सरेंडर की कहानी पच नहीं रही है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल