Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा पर्व का आयोजन किया गया जिसमें चार राज्यों से माझी बाबा, ग्राम प्रधान, समेत अन्य धर्म गुरू पहुंचे। आदिवासियों का आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पोटका विधानसभा का दूसरा आदिवासी सरना धरना आसरा आश्रम चंदनपुर में बना है जहां बाहा पूजा के मौके ओर हजारों लोग मरांग बुरू से मन्ने माँगने पहुंचते हैं।ऐसी मान्यता है कि यहां माँगी,गई हर मन्नते पूरी होती है। इस बाबत आदिवासी सरना धरना आसरा आश्रम के सचिव करण माझी कहते है कि आदिवासियों की सरना धर्म की पूजा पद्धति विलुप्त होती जा रही है,जिसे बचाने के लिए यहां प्रशिक्षण केन्द्र खोला गया है। जहां आदिवासियों की सरना धर्म की पूजा पद्धति, सरना धर्म व उसके देवी देवताओं की जानकारी इस केंद्र में रूढ़ि प्रथा के विधि_ विधान की जानकारी दी जाती हैं ताकि झारखंड में सरना धर्म को बचाया जा सके।

चंदनपुर गांव में शराब बेचना व पीना दोनों की मना है

जादूगोड़ा से 15 किलोमीटर व पोटका प्रखंड कार्यालय से 20 किलो मीटर दूर स्थित ग्वालकाटा पंचायत का एक गांव है चंदन पुर। पथरीले रास्ते, बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा प्रकृति के गोद में बसा चंदनपुर गांव पूरे जिले में एक आदर्श गांव है। जहां पूर्व त्यौहार या सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी हड़िया की बिक्री_ सेवन पर पूरी तरह रोक है। इधर पोटका के पूर्व जिला परिषद लव सरदार ने यूसिल की ओर से चंदनपुर गांव में सरना धर्म आसरा आश्रम को लाखों रुपये की भवन सौंप जाने की सराहना की तथा झारखंड सरकार की हेमंत सरकार से गांव में सड़क समेत बुनियादी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है ताकि आदिवासियों के सरना धर्म का प्रशिक्षण केन्द्र तक आन-जाने में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।

सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को कर रहा है जागरुक

चंदनपुर गांव का आल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम आदिवासियों की सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को  जागरुक कर रहा है। सरना धर्म आसरा के सचिव करण माझी कहते है कि इस आसरा में सिर्फ आदिवासियों की पूजा पद्धति का ही ज्ञान नहीं बांटा जाता है। समाज में बाल विवाह की फैली कुरीतिया, अंधविश्वास, जंगलों की कटाई पर रोक व पहाड़ में आग से बचाने का प्रशिक्षण का केंद्र है यह आश्रम। उनका समाज डायन प्रथा को नहीं मानती है व उसे खारिज करती है।

कार्यक्रम में निम्न रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में पंडित रघुनाथ मुर्मू के पोते चुनियन राघुन मुर्मू, पूर्व जिला परिषद सह भाजपा नेता लव सरदार,सरना धर्म आसरा आश्रम के सचिव करण माझी, छोट राय सोरेन,यूसिल अधिकारी डी हांसदा, लखाई डीह के ग्राम प्रधान समेत चार राज्यों से माझी बाबा व नायके पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : NH-33 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में संगठन मजबूती को लेकर जेएलकेएम की मंथन बैठक, कई पदों के लिए आए एक से ज्यादा आवेदन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा स्थित नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित हुई। बहरागोड़ा प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन के उद्देश्य…

Spread the love

Bahragora : काजू जंगल में हाथियों की धमक से मानुषमुड़िया में दहशत, मटिहाना-चाकुलिया मार्ग पर खतरा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बेनासोली स्थित काजू जंगल में आधा दर्जन से अधिक जंगली हाथियों के अचानक आ धमकने से मानुषमुड़िया और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time