Jamshedpur : बारीगोड़ा में होली की रात फायरिंग से मची अफरा तफरी, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीगोड़ा इलाके में बुधवार देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. जानकारी के अनुसार मुन्ना सिंह का बेटा धर्मेन्द्र ने करीब आधे-आधे घंटे के अंतराल पर तीन राउंड फायरिंग की, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. तलाशी के दौरान घटनास्थल से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है.

हालांकि आरोपी धर्मेन्द्र वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व भी धर्मेन्द्र पर इलाके के एक एटीएम का शीशा तोड़ने का आरोप लगा था, जिसकी जांच अभी जारी है. पुलिस फायरिंग के कारणों की पड़ताल कर रही है और इलाके में एहतियातन गश्त बढ़ा दी गई है. अधिकारियों का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंJamshedpur : पारडीह के गोल्डन लीफ रिसॉर्ट से धराया अपराधकर्मी मनीष सिंह, गुप्त सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोनारी में “कृष्णा वीडियो” का  उद्घाटन

जमशेदपुर : फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के सक्रिय सदस्य (आईडी संख्या 327/23-24) और ‘कृष्णा वीडियो’ के संचालक  मालिया महानंदा  के नए स्टूडियो का भव्य उद्घाटन किया गया। यह अत्याधुनिक स्टूडियो…

Spread the love

Bahragora : मौदा मौसी बाड़ी से श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ निकली भव्य बाहुड़ा रथयात्रा

बहरागोड़ा : मौदा स्थित मौसी बाड़ी से शनिवार को श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और अटूट आस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की वापसी (बाहुड़ा) रथयात्रा अत्यंत धूमधाम व भक्तिभाव से निकाली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time