Jamshedpur : बागबेड़ा में महिला से छेड़खानी व मारपीट के आरोपी शराब कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़खानी और जबरन किस करने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। दरअसल 5 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजकर 50 मिनट पर बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर–3 स्थित सरकारी स्कूल के सामने बागबेड़ा इलाके की करीब 20 वर्षीय महिला के साथ एक युवक ने जबरन किस करने की कोशिश की और उसके साथ छेड़खानी की। घटना के बाद पीड़िता द्वारा बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने कांड दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 मार्च 2026 को छापेमारी कर प्राथमिकी अभियुक्त कन्हैया रजक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी बागबेड़ा थाना में मारपीट और छेड़खानी से जुड़े मामले दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची गुरूद्वारा के पीछे कचरे के ढेर में लगी आग, समीप खड़ी पांच बाइक व साइकिल जलक खाक

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग का समापन, 64 टीमें हुई शामिल, बांटे गए 25 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार 

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी की। जिसमें 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में न्युवोको…

Spread the love

Jamshedpur : सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न

जमशेदपुर : नामदा बस्ती सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न हुआ.  इस मौके पर विशेष रूप से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time