Kharagpur : रेल सेवा पुरस्कार के तहत दपूरे खड़गपुर मंडल के विभिन्न विभागों को मिला इफिशिएंसी शील्ड

खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में शनिवार,  को 70वां रेल सेवा पुरस्कार–2025 समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम खड़गपुर स्थित MDZTI (Mech) के ऑडिटोरियम में रेलवे सप्ताह के 70वें समारोह के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलवे कर्मचारियों, स्टेशनों और विभिन्न इकाइयों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ललित मोहन पाण्डेय ने विभिन्न स्टेशनों, विभागों और इकाइयों को उनकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता के लिए इफिशिएंसी शील्ड प्रदान की।

मुख्य पुरस्कारों में श्यामचक रेलवे स्टेशन को बेस्ट मेंटेंड स्टेशन शील्ड प्रदान किया गया, जबकि संतरागाछी कोचिंग यार्ड को ऑपरेटिंग इफिशिएंसी शील्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा इलेक्ट्रिकल जनरल डिपो पावर यूनिट/एमसीए को इलेक्ट्रिकल इफिशिएंसी शील्ड तथा मेचेदा OHE Depot को इलेक्ट्रिक TRD इफिशिएंसी शील्ड प्रदान की गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तूत करती महिलाएं

इसी क्रम में खड़गपुर रेलवे स्टेशन को कॉमर्शियल इफिशिएंसी शील्ड मिली, जबकि सिनियर डीपीओ (खड़गपुर) के अंतर्गत भर्ती अनुभाग को पर्सनल इफिशिएंसी शील्ड से सम्मानित किया गया। जबकि एस एंड टी विभाग को राजभाषा इफिशिएंसी शील्ड प्रदान की गई।

इसके साथ ही अंदुल रेलवे स्टेशन के कंबाइंड रनिंग रूम और नीमपुरा रेलवे स्टेशन के कंबाइंड क्रू लॉबी को संयुक्त रूप से बेस्ट रनिंग इफिशिएंसी शील्ड से सम्मानित किया गया।समारोह में मंडल के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। यह पुरस्कार रेलवे कर्मचारियों की समर्पण भावना और उत्कृष्ट सेवाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से दिए गए, जो सुरक्षित, कुशल और यात्री-हितैषी रेल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस ने निकाला रूट मार्च 

Spread the love

Related Posts

Jhargram : ऑल बंगाल ड्राइवर महासंघ ने वाहन चालकों को ‘द्वितीय सैनिक’ का दर्जा देने की मांग की, झाड़ग्राम जिला शाखा ने जिलाधिकारी को सौंपा 17 सूत्री मांग पत्र

झाड़ग्राम : ड्राइवरों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को ऑल बंगाल ड्राइवर महासंघ झाड़ग्राम जिला शाखा ने शहर में जुलूस निकाला। इसके…

Spread the love

Jhargram : झाड़ग्राम पुलिस ने अपराध, यौन उत्पीड़न और बाल विवाह की रोकथाम को लेकर शैक्षणिक संस्थानों में चलाया जागरूकता अभियान

झाड़ग्राम : महिला एवं बाल सुरक्षा, नशामुक्ति, अवैध शराब कारोबार और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर झाड़ग्राम जिला पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता और प्रवर्तन अभियान चलाया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time