Jamshedpur : न्याय की मांग को लेकर चार वर्षीय मासूम के शव के साथ परिजनों ने खालसा स्कूल के सामने दिया धरना

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत खालसा स्कूल के समीप शनिवार को कार की चपेट में आने से मृत चार वर्षीय मासूम आरुष के परिजनों ने रविवार को न्याय की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. आक्रोशित परिजनों ने आरुष के शव को सड़क पर, खालसा स्कूल के ठीक बाहर रखकर धरना दिया. परिजनों का साफ कहना है कि जब तक आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी नहीं होती, वे वहां से नहीं हटेंगे.
जानकारी के अनुसार, शनिवार को आरुष अपनी दादी के साथ अपने भाइयों को स्कूल से छुट्टी के बाद लेने के लिए खालसा स्कूल पहुंचा था. स्कूल के पास सड़क किनारे खेलने के दौरान एक अनियंत्रित कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल आरुष को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपा गया, तो वे सीधे खालसा स्कूल के बाहर पहुंच गए. गम और गुस्से के बीच परिजनों ने बच्चे के शव को गोद में लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाया और कहा कि आरोपी चालक अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. बच्चे के परिजन चाहते हैँ की उनसे पुलिस एवं स्कुल कमिटी वार्ता करे और सुनिश्चित करें की आगे किसी बच्चे के साथ ऐसी दुर्घटना ना घटे साथ ही आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले.

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में आंधी-तूफान ने बरपाया कहर, कटी हुई फसलें हुईं बर्बाद

बहरागोड़ा : भीषण उमस के बीच मंगलवार शाम मौसम का मिजाज बदलना बहरागोड़ा और बरसोल के किसानों के लिए किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ। आसमान में छाये काले बादलों…

Spread the love

Jamshedpur : शिक्षक पात्रता परीक्षा में भोजपुरी, मगही एवं अंगिका की उपेक्षा जनहित के खिलाफ : अप्पू तिवारी

जमशेदपुर : भोजपुरी नव चेतना मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड प्रदेश में आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (J-TET) में भोजपुरी, मगही एवं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time