Jamshedpur : भांजे से प्यार की खबर पति को लगने के बाद तीन बच्चों की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर आनंद नगर की रहने वाली महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतका पति शशिकांत चौरसिया की पत्नी ज्ञान किरण (30) है. प्राप्त जानकारी अनुसार ज्ञान किरण की लव मैरेज शशिकांत से 2014 में हुई थी. उन दोनों के तीन बच्चे है. कुछ महीने पहले से ही महिला शशिकांत के भांजे प्रिंस कुमार से प्यार कर बैठी थी. इसकी भनक प्रिंस के पिता को लगी. तभी उन्होंने शशिकांत को फोन कर जानकारी दी. शशिकांत ने पूछताछ की परंतु उनकी पत्नी ने कुछ नहीं बताया. फिर शशिकांत ने इसकी शिकायत पत्नी के घर वालों से की. सोमवार सुबह ये घटनाएं हुई. उसके बाद सोमवार दोपहर 3.30 बजे जब शशिकांत बच्चों को ट्यूशन छोड़ने गया तो पत्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बच्चों को ट्यूशन छोड़कर लौटने के बाद शशिकांत दरवाजा पीटता रहा, लेकिन अंदर से पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला. तभी उन्होंने पड़ोसियों की सहायता से दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि पत्नी फंदे से लटकी हुई है. उन्होंने इसकी सूचना ससुरालवालों और पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शशिकांत ने बताया कि उनका भांजा बिहार के नवादा का रहने वाला है और +2 का छात्र है. फिलहाल महिला के घर वाले बोकारो के रहने वाले है. घठना की जानकारी मिलने के बाद वे मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे. वहीं ज्ञान किरण के भाइयों से जब प्रत्रकारों ने बातचीत करने की कोशिश की तो वे उन्ही से उलझ गया. पूरी जानकारी महिला के पति ने दी है. फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

Spread the love

Related Posts

Bahragora : ब्रामनकुंडी के पौराणिक शिव मंदिर में आस्था का सैलाब, कटीली टहनियों पर लेटकर भोक्ताओं ने शुरू किया ऐतिहासिक गाजन पर्व

बहरागोड़ा : ब्रामनकुंडी पंचायत स्थित पौराणिक शिव मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए चार दिवसीय गाजन पर्व का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हो गया है, जहाँ गुरुवार…

Spread the love

Gua : सेल संबद्ध डीएव चिड़िया के कक्षा अष्टम बोर्ड टाँपर आदित्य प्रेयश बना

सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित डीएवी चिड़िया के बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में विद्यालय प्रबंधन कृत संकल्पित : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time