jamshedpur : सीतारामडेरा में पलंग से गिरकर अधेड़ की मौत, घर में छाया मातम

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुईयांडीह छायानगर में मंगलवार की रात एक दुखद घटना में 55 वर्षीय व्यक्ति की पलंग से गिरने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान रवींद्र प्रसाद के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, रवींद्र प्रसाद रात करीब 8 बजे अपने घर में पलंग पर बैठकर टीवी देख रहे थे। इसी दौरान कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही वे टीवी बंद करने के लिए पलंग से उतरने लगे, अचानक संतुलन बिगड़ गया और वे जमीन पर गिर पड़े। गिरने के तुरंत बाद उन्हें खून की उल्टियां होने लगीं, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उन्हें लेकर रात करीब 10 बजे एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि रवींद्र प्रसाद पिछले डेढ़ साल से डायबिटीज और टीबी जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और अचानक हुई इस घटना पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है। बताया जाता है कि रवींद्र प्रसाद गोलगप्पा बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और अपने एक पुत्र व तीन पुत्रियों की जिम्मेदारी निभा रहे थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jhargram : लालगढ़ में फुटबॉल मैच के दौरान हुआ वज्रपात, युवक की मौत, कई दर्शक हुए घायल

झाड़ग्राम : लालगढ़ के कांटापहाड़ी स्थित कुमारबांध मैदान में शुक्रवार शाम फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से हितेन मुर्मू नामक एक युवक की मौत हो गई। हादसे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time