Gua : बड़ाजामदा मेन रोड में धूल प्रदूषण से दुकानदार व ग्रामीण परेशान, प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग

गुवा : चाईबासा जिले के बड़ाजामदा मेन रोड में भारी धूल प्रदूषण को लेकर दुकानदारों एवं ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों द्वारा ओपी प्रभारी बड़ाजामदा एवं अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया गया है। आवेदन में बताया गया है कि बीआरपीएल एवं जगन्नाथ स्टील प्लांट बड़बिल से रेलवे साइडिंग तक लगातार ट्रांसपोर्टिंग का कार्य किया जा रहा है,जिससे सड़क पर भारी मात्रा में धूल उड़ रही है। लोगों का कहना है कि ट्रांसपोर्टिंग करने वाले वाहनों द्वारा सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण सड़क किनारे रहने वाले लोग, दुकानदार एवं राहगीर धूल प्रदूषण से प्रभावित हो रहे हैं।धूल के कारण लोगों में सांस की बीमारी,त्वचा रोग तथा अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।ग्रामीणों और दुकानदारों ने कई बार इस समस्या को लेकर विरोध भी जताया और सड़क पर पानी छिड़काव कराने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।इस कारण लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।आवेदन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि जल्द से जल्द सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव कराया जाए और धूल प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाया जाए।लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे लोग मजबूर होकर सड़क जाम आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी ट्रांसपोर्टर, संबंधित कंपनी और स्थानीय प्रशासन की होगी ।

इसे भी पढ़ें : Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Kolkata : दक्षिण पूर्व रेलवे 24,033 जल टैंकों की करा रहा सफाई,रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उद्देश्य 

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे के स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर रखरखाव, सफाई, मरम्मत और जल गुणवत्ता जांच का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time