झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है. चुनावी माहौल और तेज होती राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच गोपीबल्लभपुर बिधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो ने अपने मानवीय व्यवहार से अलग पहचान बनाई है। फेको क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान उनकी नजर एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी, जो कड़ी धूप में सिर पर भारी लकड़ी का बोझ उठाकर चल रही थीं और थककर लगभग रुक गई थीं। स्थिति को देखते हुए राजेश महतो तुरंत प्रचार छोड़कर उनके पास पहुंचे। उन्होंने स्वयं महिला के सिर से लकड़ी का बोझ उतारा और उसे अपने कंधे पर उठाकर पैदल ही उनके घर तक पहुंचाया। इस घटना ने मौके पर मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नेता ही आम जनता के दर्द को समझते हैं और उनके साथ खड़े रहते हैं। चुनाव से पहले इस तरह की मानवीय पहल को लोग एक सकारात्मक संदेश के रूप में देख रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : Jhargram : पुलिस का दिखा मानवीय चेहरा, वेलियाडीह में सहायता शिविर लगाकर जरूरतमंदों के बीच साड़ी व मच्छरदानी का किया वितरण




















































