America : भारत में जन्मी रिनी संपत वाशिंगटन डीसी के मेयर के चुनाव में पहली दक्षिण एशियाई उम्मीदवार बनी

वाशिंगटन : तमिलनाडु में जन्मीं रिनी संपत वाशिंगटन डीसी के मेयर पद के चुनाव में हिस्सा लेने वाली पहली दक्षिण एशियाई उम्मीदवार बनी।डेमोक्रेटिक पार्टी की 31 वर्षीय सरकारी अनुबंधक का चुनाव अभियान ‘बुनियादी चीजों को ठीक करो’ के विषय और ‘एक नए डीसी’ के वादे पर आधारित है।
संपत ने अपनी चुनावी वेबसाइट पर कहा, ‘‘मैं कोई नेता नहीं हूं। मेरा किसी विशेष हित समूह से कोई संबंध नहीं है। अब समय आ गया है कि कोई बाहर का व्यक्ति हमारे शहर की बुनियादी सेवाओं को सुधारने पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करे।’’
तमिलनाडु के थेनी में जन्मीं संपत सात साल की उम्र में अमेरिका आ गईं और एक दशक से अधिक समय से वाशिंगटन डीसी में रह रही हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि हमारे पास जीत की एक वास्तविक राह है। महज चार हफ्तों में मैं वाशिंगटन डीसी के इतिहास में मेयर पद के लिए चुनाव लड़ने वाली पहली दक्षिण एशियाई उम्मीदवार बन चुकी हूं। यही वह उपलब्धि है जो एक सीमित संसाधनों वाला, जन-समर्थित अभियान हासिल कर सकता है। कल्पना कीजिए कि अगर हमारे पास पूरे शहर के हर मतदाता तक पहुंचने के लिए संसाधन हों, तो हम क्या कर सकते हैं।’’
वॉशिंगटन डीसी में डेमोक्रेट्स का दबदबा है और 1975 में चुनाव शुरू होने के बाद से शहर में कभी रिपब्लिकन पार्टी से कोई मेयर नहीं रहा है। इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त आयुक्तों का एक बोर्ड वाशिंगटन डीसी के प्रशासन का जिम्मा संभालता था।
डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया का प्रशासन जनता द्वारा चुने गए मेयर और 13 सदस्यीय जिला परिषद द्वारा किया जाता है।
संपत ने कहा, ‘‘डीसी के मेयर के रूप में मेरी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारा शहर अपने निवासियों के प्रति अपनी बुनियादी प्रतिबद्धताओं को पूरा करे। सड़कों के गड्ढे भरें। पोटोमैक नदी में विनाशकारी अपशिष्ट जल रिसाव को रोकें। कीमतें कम करें। पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर प्रतीक्षा समय में सुधार करें।’’

इसे भी पढ़ें : Bahragora : खांडामौदा में तीन दिवसीय माँ शीतला पूजा का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में गूंजे जयकारे


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

BIG NEWS : चक्रवात के खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा हो सकता है स्थगित

28 और 29 अक्टूबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम, 4 नवंबर को आयोजन की संभावना; राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक आदेश का इंतजार जमशेदपुर : चक्रवात की आशंका को देखते हुए राष्ट्रपति…

Spread the love

Jhargram : दुर्गापूजा पंडालों में मिलेगी निःशुल्क कानूनी सलाह, झाड़ग्राम, बेलपहाड़ी और गोपीबल्लभपुर में लगाए जाएंगे कानूनी सहायता एवं जागरूकता शिविर

झाड़ग्राम : दुर्गापूजा घूमने आने वाले लोगों को इस बार पूजा पंडालों में निःशुल्क कानूनी सलाह भी मिलेगी। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिले के तीन दुर्गापूजा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time