पोटका : टांगराईन पंचायत के टांगराईन में तेज आंधी से कूनी देवी भगत का आशियाना क्षतिग्रस्त हो गया। आंधी के कारण उनके घर का आधा हिस्सा उड़ गया, जिससे वह खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गईं। कूनी देवी अकेली रहती हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई थी। क्षेत्र भ्रमण के दौरान पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर पत्र को कूनी देवी ने अपनी समस्या बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रामेश्वर पात्र ने तुरंत अंचल अधिकारी को इसकी जानकारी दी। अंचल अधिकारी ने त्वरित पहल करते हुए राहत स्वरूप एक तिरपाल उपलब्ध कराया। शनिवार को ग्राम प्रधान एवं स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में कूनी देवी को तिरपाल सौंपा गया, जिससे उन्हें अस्थायी राहत मिल सकी। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पीड़ित महिला को स्थायी सहायता दिलाने की मांग भी की है।
इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में शिक्षक सम्मान सह सम्मेलन का आय़ोजन, विधायक संजीव सरदार ने कहा- शिक्षक, शिक्षा के माध्यम से समाज को आलोकित करते हैं
There is no ads to display, Please add some



















































