पोटका : प्रोजेक्ट गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल ने इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय की कुल 57 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें सभी सफल रहीं। इनमें से 55 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी और 2 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
परीक्षा परिणाम में स्वीटी मंडल ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शिल्पी रानी दास और सुमन कुमार दास ने भी 89-89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा वृष्टि मंडल (87%), गायत्री भगत (87%) और दीपिका दास (87%) ने भी बेहतर अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधांशु मंडल ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों, प्रबंधन समिति और छात्राओं के सामूहिक प्रयास एवं कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे भी इसी तरह मेहनत कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और अभिभावकों ने भी स्कूल की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
इसे भी पढ़ें : Potka : डालसा ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया पृथ्वी दिवस, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश



















































