Gua : गुवा सेल में आयरन ओर अनियमितता के मामले की पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

गुवा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने गुवा सेल खदान क्षेत्र के जीरो प्वाइंट का दौरा कर आयरन ओर की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयरन ओर क्रशिंग से जुड़े टेंडर में गंभीर अनियमितताओं की आशंका जताई। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ठेकेदार द्वारा आयरन ओर का क्रशिंग किए बिना ही बिल पास करा लिया गया है, जिसके बाद उन्होंने स्वयं स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि बड़ी मात्रा में आयरन ओर बिना क्रशिंग के ही जीरो प्वाइंट पर जमा कर रखा गया है। यह आयरन ओर पहाड़ के समान ढेर के रूप में पड़ा हुआ था, जिससे प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि क्रशिंग कार्य सही तरीके से नहीं किया गया है। इस स्थिति को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि यह सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग और संभावित भ्रष्टाचार का संकेत हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है। इसके लिए वे जल्द ही केंद्रीय इस्पात मंत्री, इस्पात मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर विस्तृत जांच की मांग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जांच के दौरान यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार सामने आता है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। पूर्व मुख्य मंत्री मधु कोड़ा ने यह भी कहा कि खदानों से जुड़े ऐसे मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही अत्यंत आवश्यक है, ताकि देश की प्राकृतिक संपदा का सही उपयोग हो सके और सरकारी राजस्व को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। स्थानीय स्तर पर भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है और लोगों में जांच को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा सेल में आयरन ओर अनियमितता के मामले की पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Kolkata : दक्षिण पूर्व रेलवे 24,033 जल टैंकों की करा रहा सफाई,रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उद्देश्य 

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे के स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर रखरखाव, सफाई, मरम्मत और जल गुणवत्ता जांच का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time