Jamshedpur : गोलमुरी में साईनाथ इंटरप्राइजेज में छापेमारी, नेपाल यूनिलीवर कंपनी के टूथपेस्ट, पाउडर और अन्य कॉस्मेटिक सामान जब्त

बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर की गई कार्रवाई, व्यापारियों में मचा हड़कंप

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित रिफ्यूजी कॉलोनी में गुरुवार को साईनाथ एंटरप्राइजेज में बड़ी छापेमारी की गई। यह कार्रवाई बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर कोर्ट मैजिस्ट्रेट दीप्तोनिल हाजरा के नेतृत्व में की गई जिसमें गोलमुरी थाना पुलिस ने भी सहयोग किया।

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि नेपाल यूनिलीवर कंपनी के नाम पर टूथपेस्ट, पाउडर और अन्य कॉस्मेटिक सामान नेपाल के रास्ते अवैध रूप से लाकर यहां बेचे जा रहे थे। ये सामान नियमों और ट्रेडमार्क का उल्लंघन कर बाजार में उतारे जा रहे थे।

टीम ने रिफ्यूजी कॉलोनी की दो गलियों में स्थित गोदाम और दुकानों की तलाशी लेकर भारी मात्रा में अवैध सामान जब्त किया है। फिलहाल जब्त माल की गिनती और उसकी कीमत का आकलन किया जा रहा है। इस कार्रवाई से इलाके के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : महिला आरक्षण के नाम पर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है भाजपा : अपर्णा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : “बेड़ियां, हथकड़ी और अत्याचार अब नहीं सहेगा कैदी”, सरकार की पहल की मानवाधिकार कार्यकर्ता मनोज मिश्रा ने की सराहना

जमशेदपुर : झारखण्ड सरकार द्वारा लागू किया गया जेल मैनुअल 2025 राज्य की जेल व्यवस्था में एक ऐतिहासिक और मानवीय बदलाव का संकेत दे रहा है। “बेड़ियां, हथकड़ी और अत्याचार…

Spread the love

Gua : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की बैठक में ठेका मजदूरों की छंटनी के विरोध में आंदोलन की चेतावनी, अस्पताल समस्याओं पर भी उठी आवाज

गुवा : 40% ठेका मजदूरों की प्रस्तावित छंटनी एवं अस्पताल की विभिन्न समस्याओं को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन ने बुधवार देर शाम ठेका मजदूरों के साथ बैठक की। बैठक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time