Jamshedpur : जुनप में होल्डिंग टैक्स वृद्धि के खिलाफ आवाज़ तेज, अनिल मोदी ने मंत्री को लिखा पत्र पुराने दर पर ही टैक्स लेने का किया अनुरोध

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में की गई बढ़ोतरी के विरोध में वार्ड पार्षद अनिल मोदी ने झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू को पत्र लिखकर इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है। साथ ही पत्र की प्रतिलिपि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को भी प्रेषित की गई है।

अनिल मोदी ने अपने पत्र में कहा है कि नए सर्किल रेट एवं सड़क चौड़ाई आधारित फॉर्मूले के तहत होल्डिंग टैक्स में 15 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि आम जनता, विशेषकर मध्यमवर्गीय परिवारों एवं छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जुगसलाई क्षेत्र में अब भी सड़क, नाली, जल निकासी, सफाई एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं संतोषजनक नहीं हैं, ऐसे में टैक्स वृद्धि पूरी तरह अनुचित है।

उन्होंने यह भी कहा कि एक ही प्रकार के मकानों पर केवल लोकेशन के आधार पर अलग-अलग टैक्स निर्धारित करना न्यायसंगत नहीं है। साथ ही, हाल ही में नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बावजूद निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना इस प्रकार का निर्णय लेना लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध है।

अनिल मोदी ने सरकार से मांग की है कि होल्डिंग टैक्स में की गई बढ़ोतरी को तत्काल स्थगित/निरस्त किया जाए तथा जब तक इस विषय पर अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक पुराने दर पर ही टैक्स लिया जाए। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि पहले क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए और जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों से विचार-विमर्श कर ही नई कर प्रणाली लागू की जाए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड श्रमिक संघ 01 मई क रैली निकाल केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शुरू करेगी जन आंदोलन : शैलेन्द्र मैथी 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : एकल अभियान के समर्थन में शैलेश लोढ़ा अभिनीत नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड‘ ने जीता दिल, गूंजी तालियां

कला के जरिए सामाजिक सरोकारः जनजातीय बच्चों की शिक्षा के लिए एफटीएस की अनूठी पहल जमशेदपुर : फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस) के जमशेदपुर चेप्टर की ओर से शनिवार को…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो में गैंगवार को समय रहते पुलिस ने किया विफल, राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश नाकाम, हथियार बरामद

प्रतिद्वंदियों की हत्या की योजना बना रहा था प्रवीर सिंह उर्फ छोटू का गिरोह, पुलिस ने दो सदस्यों को हिरासत में लेकर की पूछताछ जमशेदपुर : मानगो के गुरुद्वारा रोड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time