Deoghar: बालो दा मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता, आसनसोल रेलवे की बांकुड़ा पर जोरदार जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह

देवघर: केकेएन स्टेडियम में जारी बालो दा मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल में शनिवार को आसनसोल रेलवे ने बांकुड़ा के आजाद स्पोर्ट्स क्लब को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

 

एकतरफा मुकाबले में आसनसोल की शानदार जीत

मैच की शुरुआत से ही आसनसोल रेलवे ने आक्रामक खेल दिखाया और पहले हाफ में 2-0 की बढ़त बना ली. दूसरे हाफ में भी टीम का दबदबा कायम रहा और अतिरिक्त दो गोल दागते हुए 4-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

 

शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी

आसनसोल रेलवे की जीत में शाहरुख कुरैशी (जर्सी नंबर-7) ने दो गोल दागे, जबकि विप्लव डे (जर्सी नंबर-8) और सौरभ दास (जर्सी नंबर-9) ने एक-एक गोल कर टीम को बड़ी जीत दिलाई.

 

मैच के निर्णायक और आयोजन समिति के सदस्य रहे मौजूद

इस मुकाबले में निर्णायक की भूमिका मनोज सोरेन, विनय कुमार, किशन दास, राजा विश्वास, गणेश श्रृंगारी और श्याम कुमार झा ने निभाई. इंचार्ज के रूप में संजय चटर्जी मौजूद थे.

 

प्रतियोगिता में प्रमुख लोग रहे उपस्थित

इस मौके पर केकेएन ग्रुप के अध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा, सोमेश पंडित, प्रताप दुबे, सचिन मिश्रा, शंभु, आलोक बोस, राजू, अरुण चरण मिश्रा, अजीत राउत, संजय गुप्ता, राजीव चौधरी, संदीप गोस्वामी, जितेंद्र चौधरी, राजेश नरौने, सचिन सुल्तानिया और अरविंद झा सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे.

 

इसे भी पढ़ें:  Deoghar: KKN स्टेडियम में बालो दा मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, देशबंधु क्लब की शानदार जीत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : आरएसएस ने शताब्दी वर्ष में दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता का किया आयोजन, प्रतिभागियों को मिला प्रशस्ति-पत्र, पदक और पुरस्कार 

झाड़ग्राम : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ की ओर से आयोजित युवा सम्मेलन के तहत मंगलवार को हिंदू मिशन मैदान में ‘भारत जागो दौड़’…

Spread the love

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले की टी-20 टीम के ऑक्शन में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री, स्थानीय खिलाड़ियों के अवसर पर उठा सवाल

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में टी-20 टूर्नामेंट की संभावित तिथि 22 सितंबर रखी गई है, जबकि खिलाड़ियों का ऑक्शन 12 सितंबर को होना है। इसी बीच 9 सितंबर को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time