बहरागोड़ा : रविवार सुबह को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर कालियाडिंगा फ्लाईओवर के समीपके समीप कोलकाता से टाटा जा रही 407 मालवाहक वाहन ( WB19K1067 ) ने अज्ञात वाहन के पीछे जोरदार टक्करा जाने से वाहन का चालक संजय राम तथा सहचालक जितेंद्र झा बुरी तरह से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता से कोरियर का माल लेकर टाटानगर की ओर जा रहे थे तभी सामने चल रहे अज्ञात टैंकर ने अचानक ब्रेक लेने से 407 वाहन ने अपना नियंत्रण खोते हुए टैंकर के पीछे जा टकराया। जिससे 407 के चालक और सहचालक केबिन में फंस गए। वहीं मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने त्वरित पहल करते हुए कड़ी मकसद के बाद दोनों घायलों को बाहर निकाल कर राष्ट्रीय राजमार्ग के एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनों को स्थिति को गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा हेतु रेफर कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा में मई दिवस पर उमड़ा जनसैलाब: मजदूर-किसान हितों के लिए संघर्ष का शंखनाद
There is no ads to display, Please add some



















































