बहरागोड़ा : झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने सोमवार को अपने आवासीय कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में पश्चिम सिंहभूम जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ किया गया दुर्व्यवहार पूरी तरह से अमानवीय और लोकतंत्र में बेहद चिंताजनक है। डॉ. षाड़ंगी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह करते हुए मांग की है कि इस तरह का अमानवीय व्यवहार करने वाले दोषी अधिकारियों को जल्द से जल्द चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी पूर्व सांसद, मंत्री या जनप्रतिनिधि के साथ दोबारा इस प्रकार की अभद्रता न हो सके।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बकरीद को लेकर बहरागोड़ा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक
There is no ads to display, Please add some



















































