Muri : लिफ्ट सिंचाई योजना में बिजली कनेक्शन के लिए किसानों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

मुरी : लिफ्ट सिंचाई योजना में नया कनेक्शन के लिए बांसारूली पंचायत के मुखिया एवं ग्राम के किसानों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। 215 एकड़ जमीन की सिंचाई के लिए सिल्ली के बांसारूली पंचायत के लेंगाहातु गांव के मोदी टोला, कलुवाडीह टोला, सिंगपुर गांव के कांटाडीह टोला के किसानों की जमीन की उपज बढ़ाने के उद्देश्य से हिण्डालको ने  सीएसआर के तहत दो मोटर (12.5 एचपी) उरांगढा नदी तट पर लगाया था। जिसका उदघाटन 29 नवम्बर 2025 को कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के सचिव अबुबकर सिददकी ने की थी। तब से अभी तक बिजली के आभाव में सिंचाई का लाभ किसानों को नहीं मिल सका। केवल नाम की ही सौगात मिला। वहीं हिण्डालको केवल अपना कोरम पूरा कर हाथ बांध लिया, शासन-प्रशासन भी इस मामले को भूल गया। काफी दिनों बाद भी जब योजना का लाभ किसानों को नहीं मिला, तो अंततः किसानों ने उपायुक्त के माध्यम से सरकार से नि:शुल्क नया कनेक्शन जल्द बहाल किए जाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें : Gua : गर्मी से राहत के लिए गुवा सेल अस्पताल में ओआरएस सुविधा शुरू, मरीजों ने किया स्वागत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नगर विकास मंत्री के आश्वासन के बाद विधायक सरयू राय ने स्थगित किया अनशन, कहा- पीएम आवास के लाभुकों को 15 जून के पहले मिल जाएगी चाबी

जमशेदपुर :  झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा है कि बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास के लाभार्थियों को उनके नाम से आवंटित फ़्लैटों की…

Spread the love

Muri : 22 दिनों से लापता 18 माह की मासूम अदिति पांडे मामले में परिजनों से मिले विधायक जयराम महतो, पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा दो दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर होगा जोरदार आंदोलन मुरी : रांची के कोकर निवासी 18 माह की मासूम अदिति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time