Bahragora : बहरागोड़ा के विश्वरूप भुईयां ने NMMS परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे, मिली 9वीं रैंक ग्रामीणों में हर्ष

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की बहुलिया पंचायत अंतर्गत रांगुनिया गांव के एक साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के होनहार छात्र विश्वरूप भुईयां ने अपनी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और असाधारण प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए 9वीं रैंक हासिल की है, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सरस्वती शिशु मंदिर, रांगुनिया के भूतपूर्व सचिव श्री रेवती मोहन भुईयां एवं एक गृहिणी माता के पुत्र विश्वरूप की प्रारंभिक शिक्षा उनके गांव के ही विद्यालय से हुई और वर्तमान में वे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बहरागोड़ा में पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि उनकी बड़ी बहन बहरागोड़ा मॉडल स्कूल में 12वीं की छात्रा हैं। बचपन से ही गंभीर, अनुशासित और मेधावी रहे विश्वरूप ने सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश की चुनौतियों को मात देकर न केवल अपने परिवार का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि जिले व क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और ग्रामीणों ने अत्यंत खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि विश्वरूप की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत बनेगी और यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी बाधा सफलता का रास्ता नहीं रोक सकती।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा महाविद्यालय में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time