जमशेदपुर : रविवार को एग्रिको क्लब हाउस में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की आमसभा का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से संचालन समिति के माध्यम से राकेश साहू को एक बार फिर जिला अध्यक्ष चुना गया। संचालन समिति में प्रमुख रूप से प्रमोद गुप्ता, डॉ. ऋषिकेश कुमार, चंद्रिका प्रसाद और रामगोपाल जायसवाल सहित अन्य सदस्यों द्वारा प्रस्ताव पारित कर राकेश साहू के नाम पर मुहर लगाई गई। उनके पुनः जिला अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें माला पहनाकर, मुंह मीठा कराकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महासभा के महामंत्री पप्पू साहू, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवलोचन साहू, रंजीत कुमार, अशोक साहू, प्रवीण साहू, सागर साहू, प्रहलाद साहू, शैलेंद्र कुमार सहित महिला अध्यक्ष पूजा साहू, राजेश प्रसाद, भोला प्रसाद, संजय साहू, कमलेश साहू, रेणु कुमारी, मनोज साहू, अशोक साहू, प्रवीण कुमार एवं सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some



















































