नई दिल्ली : मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह लगी आग में 21 लोगों की मौत हो गई। कई घायल हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।दिल्ली फायर सर्विस को सुबह 9:45 बजे आग की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अब तक बिल्डिंग से 37 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। बेसमेंट से रेस्क्यू किए गए 3 लोगों की हालत गंभीर है।स्थानीय लोगों के मुताबिक आग सुबह 8:51 बजे 6 मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी। ग्राउंड फ्लोर का कांच तोड़ने पर आग बेसमेंट की तरफ फैल गई। इसी इमारत में फ्लोरिस स्टे होटल भी संचालित होता था। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : RADAR SPECIAL : नई पहल से इतिहास रचेंगे सीएम व परिवहन मंत्री,पंचायतों में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लगेगा शिविर
There is no ads to display, Please add some



















































