Jadugora : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में लगा योग शिविर

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं : मुद्रिका शर्मा

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के धर्मडीह गांव में स्थित शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लेकर स्कूल परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से लेकर दसवीं तक के छात्रों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम समेत कई योग मुद्राओं से बच्चे अवगत हुए। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक मुद्रिका शर्मा ने स्कूली बच्चों को योग को जीवन में अपनाने व स्वस्थ रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का निवास होता है। योग से ही शारीरिक  व मानसिक शांति आती है। इस मौके पर आयोजित समारोह को विद्यालय के प्राचार्य पीके बनर्जी ने भी सम्बोधित किया बच्चों को योग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि योग मानसिक व शारारिक रूप से स्वस्थ बनता बनाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशिक्षक के रूप में विधालय प्राचार्य पीके बनर्जी, सुनीता टुडू, मेनका सिंह, बबली नाथ, सरस्वती, स्वाति कुमारी, लक्ष्मी कुमारी,  रूपी कुमारी, सुनीता साव ने अहम योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : नरवा पहाड़ व उसके आस-पास के क्षेत्रों में CSR के तहत नागरिक सुविधाएं मुहैया कराए यूसिल प्रबंधन, अन्यथा होगा आंदोलन : पलटन मुर्मू

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मुहर्रम को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी, अफवाहों से दूर रहने का नसीहत

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत एवं साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश जमशेदपुर : मुहर्रम-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण…

Spread the love

Jamshedpur : बहरागोड़ा पहुंचा डालसा का न्याय रथ, बनकटा पंचायत और कस्तूरबा विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time