पोटका : सूंढ़ी समाज उत्थान समिति पोटका सह राजनगर की बैठक मंगलवार को समिति कार्यालय परिसर में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 16 अगस्त को राजनगर प्रखंड के चाईलामा गांव में साधारण सभा सह प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समारोह में सूंढ़ी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में ग्राम स्तर पर आमंत्रण पत्र वितरण के लिए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही छात्र-छात्राओं से 31 जुलाई तक अपने अंकपत्र समिति कार्यालय में जमा करने की अपील की गई, ताकि सम्मान समारोह की सूची तैयार की जा सके। आयोजन में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई।
बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सोमेन मंडल ने की। इस अवसर पर सचिव उज्वल कुमार मंडल, कृष्णपदो मंडल, डॉ. उत्तम मंडल, आशुतोष मंडल, आशीष कुमार मंडल, दिलीप कुमार मंडल, असित कुमार मंडल, संदीप मंडल, भवो तारण मंडल, स्वपन कुमार मंडल, सुबोध मंडल सहित कई समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
इसे भी पुढ़ें : Potka : हाई मास्क लाइट लगाने की मांग, मुखिया ने सांसद को सौंपा ज्ञापन


















































