Bahragora : आंध्र प्रदेश में ट्रेन हादसे के शिकार बहरागोड़ा के मजदूर का शव गांव पहुंचते ही पसरा मातम

बहरागोड़ा : पेट पालने की मजबूरी में आंध्र प्रदेश गए ब्राह्मणकुंडी निवासी 33 वर्षीय मजदूर शशधर मुंडा का शव गुरुवार शाम अनकापल्ली स्टेशन के पास हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के बाद जैसे ही उनके गांव पहुंचा, पूरे इलाके में चीख-पुकार और मातम छा गया। अपने इकलौते सहारे को खो चुके वृद्ध पिता नारायण मुंडा बेसुध होकर बेटे का चेहरा निहारते रहे, वहीं पति के असमय चले जाने के सदमे में पत्नी सपना मुंडा की तबीयत इस कदर बिगड़ी कि वे बार-बार बेहोश होने लगीं, जिसके बाद स्थानीय डॉक्टर को बुलाकर उनका प्राथमिक उपचार और सेलाइन चढ़ाना पड़ा। घर का मुख्य कमाऊ सदस्य छिन जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है, वहीं इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा थाना परिसर में सजने लगा आस्था का दरबार: तीन दिवसीय शिव मंदिर पुनः प्रतिष्ठा महोत्सव 19 जुलाई से, तैयारियां पूरी

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही,जल निकासी नहीं होने से जनजीवन हुआ ठप्प 

बहरागोड़ा : लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने बहरागोड़ा बाजार क्षेत्र को पूरी तरह जलमग्न कर दिया है, जिससे सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं और…

Spread the love

Potka : मानपुर पहुंचने का रास्ता बना जानलेवा, सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन

दमाकी–मानपुर तीन किमी सड़क बदहाल, एंबुलेंस, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल पोटका : ऐतिहासिक गांव के रूप में पहचान रखने वाला मानपुर आज बुनियादी सड़क सुविधा के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time