बहरागोड़ा : गुप्त सूचना के आधार पर बरसोल थाना पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा के जामसोला से अवैध रूप से बालू लादकर झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जा रहे एक 16 चक्का ट्रक (WB 13 E 8634) को जब्त कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध बालू कारोबारियों और माफियाओं में हड़कंप मच गया है। जांच से बचने के लिए ट्रक को ऊपर से तिरपाल से ढका गया था ताकि किसी को अंदर लदे बालू का अंदेशा न हो सके। फिलहाल बरसोल थाना पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं पुलिस प्रशासन ने कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध बालू के काले कारोबार को किसी कीमत पर फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा और आगे भी ऐसे सघन जांच अभियानों के जरिए दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : आंध्र प्रदेश में ट्रेन हादसे के शिकार बहरागोड़ा के मजदूर का शव गांव पहुंचते ही पसरा मातम


















































