पांच ग्राम के प्रधानों ने लंबित मुद्दों को लेकर की समीक्षा बैठक की, झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने कंपनी प्रबंधन से वार्ता बुलाकर मामले की सुलझाने की मांग की
जादूगोड़ा : पूर्व जिला परिषद सदस्य सह झामुमो नेता बाघराय मार्डी की अध्यक्षता में यूसिल की तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से सटे पांच ग्राम प्रधानों की बृहस्पतिवार को विस्थापितों व प्रभावितों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मृतक विस्थापितों के आश्रितों को अनुकंपा पर कंपनी में नियोजन, कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, लंबित फ्रेश सर्टिफिकेट प्राप्त विस्थापितों को अविलंब नौकरी, सेवानिवृति के बाद जमीन रैयत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी रोजगार तथा ठेका मजदूरों की समस्याओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में तय किया गया कि इन सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर शीघ्र ही यूसील के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ कंचम आनंद राव से वार्ता निर्धारित कर समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की जाएगी अन्यथा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी देगा व उनके मार्गदर्शन के बाद आगे की रणनीति तैयार का आंदोलन की रूप रेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर झामुमो पार्टी नेता बाघराय मार्डी ने यूसिल प्रबंधन को इस बात को लेकर आभार जताया कि तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट ठेका मजदूरों की बहाली प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने व नियोजन में संबंधित ग्राम प्रधानों द्वारा सत्यापन अनिवार्य किए जाने पर खुशी जाहिर कर व कम्पनी प्रबंधन के इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया।उन्होंने कहा कि यह कदम स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा तथा भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
इसे भी पढ़ें : Potka : मानपुर पहुंचने का रास्ता बना जानलेवा, सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन


















































