पोटका : भारत सरकार के उन्नत भारत अभियान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शनिवार को रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह ने पोषित गांव गीतिलता में एक दिवसीय सामुदायिक संवाद एवं स्वच्छता अभियान चलाया। बी.एड., डी.एल.एड., नर्सिंग, फार्मेसी और स्नातक के विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। नर्सिंग व फार्मेसी के विद्यार्थियों ने संक्रामक बीमारियों से बचाव की जानकारी दी, जबकि अन्य स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान में डॉ. भूपेश चंद्र, डॉ. सतीश कुमार, यूबीए समन्वयक सूरज कुमार, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. किशन कुमार शर्मा, शिखा सामंता, अबीर भट्टाचार्य सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
इसे भी पढ़ें : Potka : विद्यार्थियों को साइबर अपराध पर कोवाली थाना प्रभारी ने किया जागरूक



















































