गुवा : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक (4 स्वर्ण, 6 रजत और 2 कांस्य) अपने नाम किए। इस भव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन मेजबान विद्यालय डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पर्यवेक्षक के रूप में टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी की प्राचार्या श्रीमती शशिकला उपस्थित रहीं। वहीं, मेजबान विद्यालय डीएवी बिष्टुपुर की प्राचार्या प्रज्ञा सिंह ने प्रतियोगिता का कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विवेकानंद घोष (प्राचार्य, डीएवी पब्लिक स्कूल, झींकपानी), चंद्राणी बनर्जी (प्राचार्या, डीएवी पब्लिक स्कूल, सिजुआ), मुकेश कुमार (प्राचार्य, डीएवी पब्लिक स्कूल, बहरागोड़ा)ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मापन समारोह में प्राचार्या श्रीमती प्रज्ञा सिंह एवं अन्य उपस्थित अतिथियों ने सभी विजयी खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इन्होंने जीते पदक
सौरव प्रधान (U-14 बालक वर्ग) : प्रतियोगिता के स्टार एथलीट रहे, जिन्होंने शॉटपुट और डिस्कस थ्रो दोनों स्पर्धाओं में दोहरे स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
अनुष्का भारती (U-14 बालिका वर्ग) : शॉटपुट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
दिशा सुरेन (U-17 बालिका वर्ग) : डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक और जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया।
मनजीत पूर्ति (U-17 बालक वर्ग) : 100 मीटर दौड़ में तीव्र गति का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
प्रज्ञांश्री मिश्रा (U-17 बालिका वर्ग) : शॉटपुट स्पर्धा में रजत पदक जीता।
आशीष हेस्सा (U-19 बालक वर्ग) : 100 मीटर स्प्रिंट में रजत पदक हासिल किया।
मोहित गुप्ता (U-19 बालक वर्ग) : शॉटपुट में रजत पदक प्राप्त किया।
भव्या लाल (U-19 बालिका वर्ग) : डिस्कस थ्रो और जेवलिन थ्रो दोनों ही स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर दो रजत पदक अपने नाम किए।
जेनी (U-19 बालिका वर्ग) : 100 मीटर स्प्रिंट में कांस्य पदक जीता। स
There is no ads to display, Please add some



















































