Badajamda :  बड़ा जामदा क्षेत्र में टाटा स्टील के सहयोग व दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था के संचालन में डीएवी स्कूल खोले जाने की मांग

बड़ाजामदा/ नोवामुंडी : मुख्य महाप्रबंधक टाटा स्टील नोवामुंडी से,नोआमुंडी प्रखंड स्थित बड़ा जामदा क्षेत्र में दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था के संचालन से डीएवी स्कूल खोले जाने की मांग क्षेत्र के सामाजसेवी अरविन्द चौरसिया एवं भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष संजू पाण्डेय ने संयुक्त रूप से की है। पूर्व जिला अध्यक्ष संजू पाण्डेय ने स्पष्ट किया है कि बड़ाजामदा क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने अपील की है कि बड़ाजामदा से बच्चों को गुवा एवं नोवामुंडी आने -जाने में अनेकों -अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कतिपय अगर बड़ाजामदा में डीएवी संस्था संचालित बच्चों की स्कूल खुल जाए तो इससे आसपास के दर्जनों बड़ाजामदा क्षेत्र पंचायत के ग्रामीण बच्चो के अतिरिक्त दूर दराज क्षेत्र के रहने वाले बच्चे भी पढ़ाई कर सकेंगे।

स्कूल संचालन के लिए टाटा स्टील लिमिटेड की सम्बद्धता अनिवार्य है। लोगो के सपनों को साकार करने के लिए संकल्पित हो डीएवी पब्लिक स्कूल की नींव रखी जानी चाहिए। जिससे यहां से बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार मिल सके। समाजसेवी अरविन्द चौरसिया का मानना है कि संत नारायण दास ग्रोवर की देन है कि आज झारखंड के सुदूर से सुदूरवर्ती इलाकों में बच्चों को अच्छे व चरित्र निर्माण के साथ मानवीय गुणों को संचार करने के लिए डीएवी संस्था शिक्षा का दीपक जला शिक्षण कार्य कर रही है। वर्तमान में समाज विकास के लिए बेहतर शिक्षा का कोई विकल्प नहीं है । देश-विदेश में बच्चों को अच्छी शिक्षा दे, बच्चों की अच्छी पहचान बनाने में डीएवी

संस्था का कोई विकल्प नहीं है

अच्छी पढ़ाई एवं बच्चों के भविष्य संवारने की चिंता से ओत प्रोत समाजसेवी अरविन्द चौरसिया ने वर्तमान स्थिति की गंभीरता से लेते हुए विद्यालय के बच्चों के लिए विद्यालय संचालन की विधि व्यवस्था में परिवर्तन की मांग सेल किरीबुरु प्रबंधन से की है। समाजसेवी अरविन्द चौरसिया ने कहा है कि उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था बनाए रखने हेतु तथा विद्यालय में अध्यनरत छात्रों के भविष्य संवारने हेतु वर्तमान में एकमात्र डीएवी ही ऐसी संस्था है जो बच्चों को हर दृष्टिकोण से चरित्र निर्माण के साथ अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है । पश्चिम सिंहभूम चर्चित भाजपा नेता सह पूर्व जिला अध्यक्ष ने शिक्षा के विकास एवं एवं बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए नोवामुंडी टाटा स्टील कंपनी महाप्रबंधक द्वारा बच्चों के भविष्य सुधारने एवं शिक्षा परिपक्व माहौल बड़ाजामदा में बनाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : सीआरपीएफ कैंप सासपुर में खुला जनऔषधि केन्द्र ,सस्ते दामों में मिलेगी महंगी दवाइयां, उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने किया उद्घाटन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time