Jamshedpur : ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन, डालसा सचिव ने की शिरकत, कानून से रू व रू  हुईं छात्राएं 

जमशेदपुर : ग्रेजुएट महाविद्यालय की सभागार में बीएड विभाग एवं एनएसएस तथा डालसा के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी मंच पर उपस्थित थे। वहीं अन्य अतिथियों में वरिष्ठ मध्यस्थ अधिवक्ता केके सिन्हा एवं लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य योगिता कुमारी, महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी मुख्य रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । तत्पश्चात सभी अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया । इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्या ने स्वागत भाषण दिया ।

इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्राओं के लिए कानूनी जागरूकता होना अति आवश्यक है, तभी वे अपने अधिकार की रक्षा कर सकती हैं । मुख्य अतिथि कुमार सौरभ तिवारी ने पोक्सो एक्ट एवं आईपीसी- धारा, महिलाओं का मौलिक अधिकार और कर्तव्य में अंतर को समझाया तथा महिलाओं का पैतृक संपत्ति में भी हिस्सेदारी की बात कही । उन्होंने विस्तार रूप से गुड टच एवं बैंड टच की भी सजा एवं प्रावधान पर विशेष रूप से चर्चा किया । साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति का एफआईआर थाना में नहीं लिया जाता है तो उसके लिए क्या प्रावधान है उसे भी विस्तार से बताए।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं

इनके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता के. के सिन्हा एवं लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य अधिवक्ता योग्यता कुमारी ने भी महिलाओं के अधिकार , घरेलू हिंसा , डालसा के कार्य व उद्देश्य , बाल विवाह , ह्यूमन ट्रैफिकिंग , डायन विशाही आदि कानून के प्रावधानों का विस्तार से चर्चा किया । साथ ही किसी भी समस्या के समाधान के लिए डालसा कार्यालय में संपर्क करने को कहा गया । मंच का संचालन बीएड के विभागाध्यक्ष डॉ विश्वेश्वर यादव ने किया । जागरूकता शिविर कार्यक्रम में डालसा के अधिकार मित्र (पीएलवी) के रूप में नागेंद्र कुमार, दिलीप जायसवाल, संजय कुमार तिवारी, आशीष प्रजापति सहित महाविद्यालय के दीपिका कुजूर एवं डॉ निशा कोंगारी की इस कार्यक्रम में अहम भूमिका रही । इस कार्यक्रम में काफी संख्या में कॉलेज के शिक्षकों एवं छात्राओं मुख्य रूप से उपस्थित रहीं और कानून की बारीकियां जानी ।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने  फ्रेंडशिप डे पर ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ मनाया अपनत्व का उत्सव

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 13वां हस्तकरघा दिवस 7 को, वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन कर रहा आयोजन,  राज्यपाल करेंगे उद्घाटन 

जमशेदपुर : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस मनाया गया था जिसके पश्चात् 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Spread the love

Badajamda :  बड़ा जामदा क्षेत्र में टाटा स्टील के सहयोग व दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था के संचालन में डीएवी स्कूल खोले जाने की मांग

बड़ाजामदा/ नोवामुंडी : मुख्य महाप्रबंधक टाटा स्टील नोवामुंडी से,नोआमुंडी प्रखंड स्थित बड़ा जामदा क्षेत्र में दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था के संचालन से डीएवी स्कूल खोले जाने की मांग क्षेत्र के सामाजसेवी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time