Jamshedpur : 13वां हस्तकरघा दिवस 7 को, वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन कर रहा आयोजन,  राज्यपाल करेंगे उद्घाटन 

जमशेदपुर : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस मनाया गया था जिसके पश्चात् 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चेन्नई में 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस घोषित किया गया। तब से ही (WDRO) के द्वारा प्रत्येक वर्ष 7 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर हस्तकरघा दिवस मनाया जाता रहा है।
इस वर्ष (WDRO) के द्वारा 7 अगस्त को जमशेदपुर माईकल जॉन प्रेक्षागृह में पूर्वाहन 10.30 बजे से 13वां हस्तकरघा दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार उपस्थित रहेंगे। इस बात की जानकारी गुरुवार को एक प्रेसवार्ता आयोजित कर दी गई । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में खादी ग्रामोद्योग आयोग, भारत सरकार के पूर्व अध्यक्ष (पूर्वी क्षेत्र) मनोज कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर, पूर्व सदस्य, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार आनंद साहू, स्वर्णरेखा विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में कुछ राज्यों के बुनकर प्रतिनिधि के साथ-साथ लगभग 500 स्थानीय प्रतिनिधि रहेंगे। इस कार्यक्रम में बुनकर कारीगर क्षेत्र की चुनौतियां पर विशेष चर्चा की जायेगी। आज किस कारण से लोग इस क्षेत्र से पलायन कर रहे हैं उन कारणों को रेखांकित किया जायेगा। कार्यक्रम के बाद इस क्षेत्र की सशक्तिकरण के लिये एक मांग पत्र भी तैयार किया जायेगा जिसे केन्द्र और राज्य की सरकारों को सौंपा जायेगा। कार्यक्रम में बुनकर प्रतिनिधि के साथ-साथ कुछ विशिष्ट जनों का सम्मान भी किया जायेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान स्वागत समिति के उपाध्यक्ष घनश्याम चौधरी, मंत्री अमित मोदक एवं नीरज मिश्रा, पंकज सिंह, घनश्याम दास, गुरजीत सिंह, अमित कुमार, रमेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन, डालसा सचिव ने की शिरकत, कानून से रू व रू  हुईं छात्राएं 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time