Jadugora : खैरबनी गांव के गुडराघाटी नदी पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं ग्रामीण, स्कूली बच्चों और मरीजों की बढ़ी परेशानी

जादूगोड़ा :  पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत खैरबानी पंचायत के खैरबानी गांव के टोला जानुमटांडी में गुडराघाटी नदी पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नदी किनारे प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण की मांग को लेकर अपनी नाराजगी जताते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द ठोस पहल करने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में उनकी परेशानी काफी बढ़ जाती है। नदी का जलस्तर बढ़ते ही आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर पैदल नदी पार करनी पड़ती है।

ग्रामीण मोहन मार्डी, पूजा मार्डी और सोन मुनि मार्डी ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और मरीजों को उठानी पड़ रही है। प्रतिदिन अभिभावक अपने बच्चों को गोद या कंधे पर उठाकर नदी पार कराने को मजबूर हैं। जलस्तर अधिक बढ़ जाने पर कई बार अभिभावक बच्चों को स्कूल भेज ही नहीं पाते, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है।

वहीं, किसी ग्रामीण के बीमार पड़ने पर उसे अस्पताल ले जाना भी बड़ी चुनौती बन जाता है। नदी में पानी अधिक होने की स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि गुडराघाटी नदी पर पुलिया निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। इस संबंध में कई बार मुखिया, विधायक और सांसद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई है। प्रशासन को भी लिखित आवेदन देकर पुल निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

ग्रामीणों में इस बात को लेकर काफी नाराजगी है कि उनकी वर्षों पुरानी मांग अब तक कागजों तक ही सीमित है। धरातल पर पुलिया निर्माण की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द गुडराघाटी नदी पर पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बरसात के दिनों में आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से उन्हें राहत मिल सके।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को किया गया याद, बच्चों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : KSMS में ओणम धूमधाम से मना , सैकड़ो लोगों ने केले के पत्ते पर ग्रहण किया भोग 

जमशेदपुर : केरला समाजम के तत्वाधान में रविवार को गोलमुरी स्थित KSMS स्कूल में केरल के सबसे जीवंत त्योहार ‘ओणम’ का जश्न मनाया गया । हालांकि इस साल ओणम 26…

Spread the love

Jamshedpur : मनपीटा में निर्माणाधीन हेवी व्हीकल ट्रेनिंग सेंटर का ग्रामीणों ने किया विरोध, निर्माण कार्य रोकने की मांग

जमशेदपुर :  पूर्वी सिंहभूम जिले के हुरलुंग पंचायत अंतर्गत मनपीटा गांव में निर्माणाधीन हेवी व्हीकल ट्रेनिंग सेंटर को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। रविवार को ग्रामीणों ने ग्रामसभा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time