Condolence : यूसिल के Ex Employee ज्ञानरंजन गोप का निधन, धिरोल में हुआ अंतिम संस्कार

जादूगोड़ा : यूसिल के पूर्व कर्मचारी एवं धिरोल निवासी ज्ञानरंजन गोप का मंगलवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने सरल, मिलनसार एवं सहज व्यवहार के कारण लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।

ज्ञानरंजन गोप समाजसेवी स्वर्गीय शिकोरेश गोप के पिता थे। शिकोरेश गोप का भी पिछले दिनों निधन हो गया था। कम समय के अंतराल में पिता-पुत्र के निधन से परिवार के साथ-साथ उनके परिचितों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में गहरा दुख व्याप्त है।

ज्ञानरंजन गोप का अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास स्थल धिरोल में किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन, ग्रामीण, मित्र एवं शुभचिंतक शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

उनके निधन पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ज्ञानरंजन गोप अपने सहज और आत्मीय व्यवहार के कारण हमेशा लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेंगे। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी के निधन पर विधायक सरयू राय ने जताया शोक, धर्मडीह आवास पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे विभिन्न दलों के नेता

Spread the love

Related Posts

Potka : सामाजिक संस्था युवा  की जिलास्तरीय कार्यशाला में बाल विवाह के रोकथाम के लिए पंचायत, समुदाय और प्रशासन के समन्वय पर दिया गया जोर 

पोटका : सामाजिक संस्था युवा (यूथ फॉर यूनिटी एंड वॉलंटरी एक्शन) की ओर से होटल बुलेवार्ड, बिष्टुपुर में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। “बाल…

Spread the love

Convocation Ceremony : डिग्री अवसर दे सकती है, लेकिन वास्तविक पहचान चरित्र और कर्मों से बनती है : राज्यपाल

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न, चार को पीएचडी की उपाधि व 55 छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला स्वर्ण पदक जमशेदपुर :  जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time