Jamshedpur : घाघीडीह जेल में बंद भाकुड़ ने रची थी मो. निजाम की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, धारदार हथियार और देशी कट्टा बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर आजाद खटाल मैदान स्थित झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त होने वाले दो लोहे के भारी धारदार हथियार और एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया है। मामले में हथियार बरामद होने के बाद आर्म्स एक्ट के तहत अलग से प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को पहलवानडेरा, जुगसलाई निवासी मो. निजाम ने पुलिस को सूचना दी कि घाघीडीह जेल में बंद मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ अपने गिरोह के अन्य सदस्यों की मदद से उसकी हत्या कराने की लगातार साजिश रच रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में जुगसलाई थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की टीम गठित की गई। जांच के दौरान यह बात सामने आयी की मो. आयान बच्चा और अलटु बच्चा ने मो. निजाम की रेकी कर लोहे के भारी धारदार हथियार से उसकी हत्या का प्रयास किया था। हालांकि, मो. निजाम किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। इस घटना को लेकर जुगसलाई थाना कांड संख्या 75/2026, दिनांक 19.09.2026 के तहत BNS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मो. निजाम की हत्या की साजिश के मामले में मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ पहले भी अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस के मुताबिक, पूर्व में उसे गिरोह के नौ अन्य सदस्यों के साथ दो पिस्टल और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में वह घाघीडीह जेल में बंद है। वर्तमान मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर आजाद खटाल मैदान की झाड़ियों से दो लोहे के भारी धारदार हथियार तथा एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। देशी कट्टा बरामद होने के बाद जुगसलाई थाना कांड संख्या 77/2026, दिनांक 20.09.2026 के तहत BNS एवं आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और हत्या की कथित साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JSSC-CGL मामले में फिर दोहरायी CBI जांच की मांग, कहा- जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की स्वतंत्र जांच हो


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को महेंद्र पांडेय ने दी बधाई, कहा- समाज को एकजुट करने में सकारात्मक भूमिका निभाए नई टीम 

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने रविवार को संपन्न ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के चुनाव में नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं…

Spread the love

Jamshedpur : पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भाजयुमो का महारक्तदान शिविर में पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर की ओर से बिष्टुपुर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time