बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का बड़ा खुलासा करते हुए ईचड़ासोल, राजलाबांध, मुड़ाकाटी, पिठापुरा और केंवला के बंद मकानों को निशाना बनाने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने बुधवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पर्दाफाश किया है। जिसमें बीमार पति के इलाज के दौरान घर की रखवाली का फायदा उठाकर चावल के बर्तन में छिपे जेवरात की जानकारी जुटाने वाला और ताला वापस चिपकाकर चोरी को अंजाम देने वाला पड़ोसी एवं मास्टरमाइंड आकाश दास, उसके सहयोगी शंभू कर्मकार, निखिल नामता, दीपेश कुमार साव, चोरी का माल खपाने वाले राहुल बेरा, कृष्णा बेरा तथा सोना गलाकर ठिकाने लगाने वाले ज्वेलरी संचालक सुभाष चंद्र साव सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से ₹71,100 नकद, भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, गला हुआ सोना, दो इनवर्टर, एक बड़ा सोनी स्मार्ट टीवी, ताला तोड़ने के औजार और दो मोटरसाइकिलें बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं स्थानीय लोगों में थाना प्रभारी रवि होनाहागा और उनकी पुरी पुलिस टीम की सराहना की।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आंगनबाड़ी संघ ने 26 अक्टूबर से कामकाज ठप्प करने की दी चेतावनी
There is no ads to display, Please add some


















































