Jamshedpur : सुंदरनगर थाना से चंद कदमों की दूरी पर अनियंत्रित ट्रक फल दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला

जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना से महज कुछ ही दूरी पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुट्टी लोड एक मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक फल दुकान में जा घुसा और पेड़ से टकरा गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रक संख्या JH05 AD 8511 में पुट्टी लोड था। अचानक चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया और ट्रक सीधे फल की दुकान में घुस गया। टक्कर के बाद ट्रक एक पेड़ से टकराकर रुक गया।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति या जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि फल दुकान को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। दुकान में रखे फल और ठेला क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यथाशीघ्र ट्रक को निकालने का प्रयास कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि किस कारण से गाड़ी अनियंत्रित हुई, इसकी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया ब्रेक फेल या चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के डांडिया नाइट में रंग-बिरंगे परिधानों में गरबा पर झूमीं महिलाएं


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो में गैंगवार को समय रहते पुलिस ने किया विफल, राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश नाकाम, हथियार बरामद

प्रतिद्वंदियों की हत्या की योजना बना रहा था प्रवीर सिंह उर्फ छोटू का गिरोह, पुलिस ने दो सदस्यों को हिरासत में लेकर की पूछताछ जमशेदपुर : मानगो के गुरुद्वारा रोड…

Spread the love

BIG NEWS : चक्रवात के खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा हो सकता है स्थगित

28 और 29 अक्टूबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम, 4 नवंबर को आयोजन की संभावना; राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक आदेश का इंतजार जमशेदपुर : चक्रवात की आशंका को देखते हुए राष्ट्रपति…

Spread the love

One thought on “Jamshedpur : सुंदरनगर थाना से चंद कदमों की दूरी पर अनियंत्रित ट्रक फल दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time