Jamshedpur : विधायक सरयू राय के निर्देश पर सोनारी और मानगो में लगाई गईं  25 स्ट्रीट लाइटें 

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर शनिवार को सोनारी और मानगो के विभिन्न इलाकों में 25 लाइटें लगाई गईं। सोनारी में 17 स्ट्रीट जबकि मानगो में 8 सोलर लाइटें लगाई गईं।

सोनारी के कागलनगर में 6, जाहिरा बस्ती में 8 और आदर्शनगर में 3 स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं।मानगो के जवाहरनगर के रोड नंबर 14,15 और समता नगर में 8 लाइटें लगाई गईं।विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि (स्वास्थ्य) नीरज सिंह ने बताया कि छठ के पहले जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में जहां भी जरूरत होगी, स्ट्रीट और सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।

गौरतलब है कि ये लाइटें झारखंड सरकार की सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर लगाई जा रही हैं।

इस मौके पर पप्पू सिंह, अशोक तिवारी, रोमी पाजी, अभिनंदन सिंह, पारस यादव, चुन्नू भूमिज, अतुल सिंह, शंकर राय, बुद्धेश्वर कर्मकार, जितेंद्र सिंह, पवन सिंह, प्रदीप सिंह, नितेश सिंह, रंजीत प्रसाद, संजय सिंह मंटू आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सुंदरनगर थाना से चंद कदमों की दूरी पर अनियंत्रित ट्रक फल दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो में गैंगवार को समय रहते पुलिस ने किया विफल, राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश नाकाम, हथियार बरामद

प्रतिद्वंदियों की हत्या की योजना बना रहा था प्रवीर सिंह उर्फ छोटू का गिरोह, पुलिस ने दो सदस्यों को हिरासत में लेकर की पूछताछ जमशेदपुर : मानगो के गुरुद्वारा रोड…

Spread the love

BIG NEWS : चक्रवात के खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा हो सकता है स्थगित

28 और 29 अक्टूबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम, 4 नवंबर को आयोजन की संभावना; राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक आदेश का इंतजार जमशेदपुर : चक्रवात की आशंका को देखते हुए राष्ट्रपति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time