जमशेदपुर : टाटा स्टील और न्युवोको कार्प प्राइवेट लिमिटेड के लोडिंग अनलोडिंग स्थल पर सुविधाएं बढ़ाने को लेकर सीनियर डीसीएम के निर्देश पर रेलवे के अधिकारियों ने बुधवार को एक बैठक की. इस दौरान लोडिंग अनलोडिंग स्थल पर सुविधाओं का जायजा लिया गया. लोडिंग अनलोडिंग स्थल पर जो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनकी स्थिति की समीक्षा की गई. रेलवे के अधिकारियों का कहना है लोडिंग अनलोडिंग स्थल पर सीसीटीवी कैमरे और की संख्या बढ़ाए जाएंगे. ताकि लोडिंग अनलोडिंग गतिविधि की हर पहलू की फुटेज रेलवे को मिल सके. लोडिंग अनलोडिंग के अलावा टिपलर और बैगन आर के मूवमेंट क्षेत्र की भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से की जा सकेगी. चालू वित्तीय वर्ष खत्म होने को है. इसलिए कंपनियों के बकाया पर भी फोकस किया जा रहा है. रेलवे के अधिकारियों ने कंपनी के अधिकारियों को जल्दी भुगतान करने का भी निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ेः Road Accident : बाइक सवार ने चार स्कूली छात्राओं को मारी टक्कर, चारों की हालत गंभीर
There is no ads to display, Please add some



















































