पोटका: पोटका थाना क्षेत्र के सरमंदा में दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. संजय सरदार ने बताया कि मां एवं बहन डुमरिया गए हुए थे कि इस बीच घर में मैं अकेला था. जिसके कारण खाना नहीं बना पा रहा था. चाचा के यहां खाना खाने के लिए दोपहर को 1:00 बजे गया था, जब वहां से तीन घंटे बाद वापस घर लौटा तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था एवं गोदरेज का लॉक तोड़कर 14 हजार नगद समेत एक लाख बीस हजार रुपए के गहने पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ किया. उन्होंने बताया कि एक सोने का चैन एवं कान की बाली 3 पीस तथा चांदी के कुछ सामान थे. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पोटका पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ेः Jamshedpur : बिरसा आवास के बकाया किस्त के लिए पांच वर्ष से दौड़ रहे 23 लाभुक, उपायुक्त से शिकायत
There is no ads to display, Please add some



















































