रामगढ़ः अंग्रेजो के विरुद्ध बिगुल फूकने वाले तिलका मांझी की 275 वां जयंती मंगलवार को अबुआ समाज ने मनाई. जिसकी अध्यक्षता झामुमो के जिला अध्यक्ष ने किया. रामगढ़ जिले के कुजू स्थित सभागार मे झामुमो के जिला अध्यक्ष ने अबुवा समाज के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी का 275 वां जयंती के अवसर पर उनके डित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर उन्होंने कहा कि बाबा तिलका मांझी ने देश और समाज के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए. वर्तमान समय में बाबा तिलका मांझी के बताए गए मार्ग पर चलकर ही प्रदेश एवं समाज का संपूर्ण विकास संभव है. इस अवसर पर संथाली समाज के महिला पुरुषों ने स्वतंत्रता सेनानी तिलका मांझी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित किए.
नीचे देखे वीडियो :
इसे भी पढ़ेः Jamshedpur : डिमना में वीर शहीद बाबा तिलका माझी की 275वां जन्मदिन समारोह मनाया गया
















































