Potka : शहीद दुसा जुगल की 234 वीं जन्म जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित

 

पोटका : उत्क्रमित मध्य विद्यालय सारसे में शाहिद दुसा जुगल स्मारक समिति द्वारा शहीद दुसा जुगल के 234 वां जन्म जयंती पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. समिति द्वारा 2018 से रक्तदान शिविर की शुरुआत की गई.  रक्तदान का यह सातवां साल है. वही समिति के हिमांशु सरदार एवं हरीश सरदार ने कहा कि शुरुआती क्षण में ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान के प्रति लोगों में कई भ्रांतियां थी, उसे दूर करते हुए लोगों को जागरूक किया गया .सभी ग्रामीण युवा एवं महिलाएं रक्तदान के लिए आगे आ रही हैं.

इसे भी पढ़ें : Chakulia : पेड़ पर गमछा के फंदे से लटकती मिली विक्षिप्त वृद्ध की लाश

इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि के रूप में पूर्व मुखिया सतीश सरदार, सम्मानित अतिथि झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव निखिल मंडल आदि उपस्थित रहे . वहीं सरक्षक हिमांशु सरदार, निखिल मंडल, हरीश सरदार ने बताया कि अंग्रेजों से लड़ाई लड़ते हुए दो भाइयों ने अपने मिट्टी के लिए खून बहाया, इसलिए उनकी याद में और उनसे प्रेरणा लेते हुए हम सब लोगों को बचाने का संकल्प लिया है.  जिसके तहत जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से रक्त का संग्रह कर जरूरतमंदों के बीच रक्त उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं.  ताकि उनकी अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन करते हुए जो शहीद हुए उनकी कुर्बानी को हम सब सम्मान कर सके इस दौरान रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया साथ ही इस दौरान भुवनेश्वर सरदार, विशेश्वर सरदार, चंद्र मोहन सरदार, रामाया सरदार, रविंद्र सरदार, अहीरमन खंडवाला, ईश्वर सरदार योगेश्वर सरदार आदि उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : Jadugora : मां रंकिणी महोत्सव में जिला प्रशासन से सहयोग करने की अपील की गई

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में चयन के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल 28 से

एग्रिको ग्राउंड में सुबह 9 बजे से बालक, बालिका का होगा चयन जमशेदपुर : झारखंड राज्य खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी जुलाई-अगस्त 2026 में 20वीं राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप…

Spread the love

Muri : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिल्ली स्टेडियम में आयोजित हुआ कार्यक्रम

मुरी : अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर सिल्ली स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों के अलावे स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। योग प्रशिक्षक ने एक-एक करके सभी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time