पोटका : उत्क्रमित मध्य विद्यालय सारसे में शाहिद दुसा जुगल स्मारक समिति द्वारा शहीद दुसा जुगल के 234 वां जन्म जयंती पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. समिति द्वारा 2018 से रक्तदान शिविर की शुरुआत की गई. रक्तदान का यह सातवां साल है. वही समिति के हिमांशु सरदार एवं हरीश सरदार ने कहा कि शुरुआती क्षण में ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान के प्रति लोगों में कई भ्रांतियां थी, उसे दूर करते हुए लोगों को जागरूक किया गया .सभी ग्रामीण युवा एवं महिलाएं रक्तदान के लिए आगे आ रही हैं.
इसे भी पढ़ें : Chakulia : पेड़ पर गमछा के फंदे से लटकती मिली विक्षिप्त वृद्ध की लाश
इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि के रूप में पूर्व मुखिया सतीश सरदार, सम्मानित अतिथि झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव निखिल मंडल आदि उपस्थित रहे . वहीं सरक्षक हिमांशु सरदार, निखिल मंडल, हरीश सरदार ने बताया कि अंग्रेजों से लड़ाई लड़ते हुए दो भाइयों ने अपने मिट्टी के लिए खून बहाया, इसलिए उनकी याद में और उनसे प्रेरणा लेते हुए हम सब लोगों को बचाने का संकल्प लिया है. जिसके तहत जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से रक्त का संग्रह कर जरूरतमंदों के बीच रक्त उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं. ताकि उनकी अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन करते हुए जो शहीद हुए उनकी कुर्बानी को हम सब सम्मान कर सके इस दौरान रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया साथ ही इस दौरान भुवनेश्वर सरदार, विशेश्वर सरदार, चंद्र मोहन सरदार, रामाया सरदार, रविंद्र सरदार, अहीरमन खंडवाला, ईश्वर सरदार योगेश्वर सरदार आदि उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें : Jadugora : मां रंकिणी महोत्सव में जिला प्रशासन से सहयोग करने की अपील की गई
There is no ads to display, Please add some



















































