जादूगोड़ा : जादूगोड़ा की सुप्रसिद्ध रंकणी मंदिर में रंकणी महोत्सव आगामी 4 से 6 अप्रैल को होनी है। जिसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जादूगोड़ा मां रंकणी कापड़ गादी घाट के अध्यक्ष दिनेश सरदार ने झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार को पत्र लिखा है। पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार को लिखे पत्र में मां रंकिणी राजकीय महोत्सव के आयोजन के लिए स्वीकृति एवं 30 लाख आवंटन की मांग की है ।
इसे भी पढ़ें : Deoghar: 30 पुराने और जर्जर धर्मशाला और भवन मालिक को एसडीओ ने जारी किया नोटिस
पत्र में कुमार दास को बीते वर्ष 2018 की तरह पुनः चैत्र नवरात्रि के अवसर पर दो दिवसीय राजकीय मां रंकिणी महोत्सव में जिला प्रशासन के सहयोग से करने की गुहार लगाई है. इस के सफल आयोजन के लिए पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग से मां रंकिणी महोत्सव के लिए करीब 30 लाख रुपये की आवंटन के साथ स्वीकृति प्रदान करने की प्रस्ताव भेजा है। इस सम्बन्ध में जिला पर्यटन विभाग के प्रभारी को प्रतिलिपि प्रेषित की गई है।
इसे भी पढ़ें : Patmda: एसडीएम ने किया बेलडीह पंचायत का दौरा
There is no ads to display, Please add some



















































